-->

Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

kaushaambee - एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट

StarUpNews:हिन्दी समाचार
शुक्रवार, सितंबर 16, 2022 WIB Last Updated 2023-07-07T06:36:24Z
एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट

हाल ही में बरेली में एक महिला सिपाही के चक्कर में दो पुरूष सिपाही आपस में भिड गए। एक ने दूसरे पर गोली चला दी। जिसके चक्कर में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब नया मामला ऐसा सामने आया है कि एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट हुई है। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि पुलिस की बहुत फजीहत हो रही है।



यहां बता दें कि हाल ही बरेली में एक महिला सिपाही को लेकर दो पुरूष सिपाहियों में हुई गोली चलने की घटना अभी लोगों के जहन से उतरी भी नहीं थी। कि यूपी के ही कौशांबी में नया मामला सामने आया है। कौशांबी पुलिस लाइन में आधी रात को एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाही आपस में भिड गईं। दोनों में मारपीट हो गई। जानकार बताते हैं कि मामला गुरूवार रात का है। पुलिस लाईन में तैनात सिपाही अजीत यादव से एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दूसरी महिला सिपाही भी अजीत यादव केा पसंद करती थी।



इसको लेकर दोनों महिला सिपाहियों में कई दिनों से आपस में विवाद चल रहा था। एक सिपाही दूसरी से अपने प्रेमी को छोडने को मनाकर रही थी। लेकिन मान नहीं रही हैं। गुरूवार को रात में लगभग एक बजे सिपाही अजीत यादव ने अपने कमरे में दोनों महिला सिपाहियों को बुलाया था। दोनों सिपाहियों से वार्ता के दौरान आपस में नाराजगी बढ गई। इसी नाराजगी के चक्कर में एक महिला सिपाही ने दूसरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे इसके बाद तीनों सिपाहियों में मारपीट शुरू हो गई। तीनों में मारपीट इतनी भयंकर थी कि पुलिस लाइन में रहने वाले सभी सोते हुए से बाहर आ गए। चीख पुकार मच गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने जैसे तैसे तीनों को बचाया। इसके बाद एसपी हेमराज मीणा ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। लेकिन इस समय पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हो रही है।


संवाददाता प्रवेश चौहान
Komentar

Tampilkan

  • kaushaambee - एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट
  • 0

Terkini

buy

www.starupnews.com

Buy It
buyBuy Now